पीलीभीत, मार्च 16 -- पीलीभीत/पूरनपुर। मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी हर्षित मिश्रा हत्याकांड को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। रविवार को उप्र कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस नाकाबंदी को चकमा देकर पूरनपुर पहुंचा और पीड़ित परिवार से मिला। परिवार के लोगों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस मामले में दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष किया जाएगा। साहूकारा लाइनपार निवासी हर्षित मिश्रा बदायूं के सैजनी स्थित एचपीसीएल में डिप्टी मैनेजर थे। गुरुवार को प्लांट में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से परिजनों में गहरा आक्रोश है और वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। मृतक के पिता सुशील मिश्रा और भाई वैभव मिश्रा ने पूरे प्रकरण की सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.