आजमगढ़, फरवरी 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के बयान से आहत शिक्षकों ने बुधवार को कलक्ट्रेट चौराहा पर पुलिस को चकमा देकर उनका पुतला फूंका। इस दौरान शिक्षकों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई और पुलिस केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन रोकने में नाकाम रही। वर्ष 2011 के पूर्व नियुक्त लाखों शिक्षकों पर वर्तमान समय में थोपी जा रही टेट परीक्षा को लेकर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी द्वारा संसद में दिए गए बयान से शिक्षक आहत हैं। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडल जिलाध्यक्ष अभिमन्यु यादव और मंत्री अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षक बुधवार को कलक्ट्रेट चौराहे पर एकत्रित हुए। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री का पुतला दहन किया। पुतला दहन रोकने के प्रयास में शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.