गोंडा, जनवरी 20 -- गोण्डा। सीजेएम कोर्ट में 50 हजार रुपए के इनामी गैंगस्टर भूपेंद्र सिंह उर्फ कप्तान सिंह ने पुलिस को चकमा देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया । बताया जाता है कि जिले की एसओजी टीम व नगर कोतवाली पुलिस और यूपी एसटीएफ उसकी तलाश करती रह रही थी लेकिन सबको चकमा देते हुए वह अपने मंसूबे में कामयाब रहा। अभियोजन के अनुसार न्यायालय ने आरोपी भूपेंद्र सिंह उर्फ कप्तान सिंह को वर्ष 2023 में नगर कोतवाली क्षेत्र में हुए मारपीट के एक मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी कप्तान सिंह पर कौड़िया बाजार थाने से 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था, जब उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई तो देवीपाटन रेंज के आईजी अमित पाठक ने 10 नवंबर को उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। 50 हजार रुपए का इनाम घोषित होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ को...