वाराणसी, मई 8 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। भरथरा (फूलपुर) निवासी उद्यमी मनीष सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहे घमहापुर निवासी इनामी आरोपियों ने शुक्रवार को पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सीजेएम मनीष कुमार की अदालत में 50-50 हजार के इनामी नागेंद्र और गोविंद ने समर्पण किया। इस हत्याकांड में अब घमहापुर निवासी 50 हजार का इनामी दीपक राजभर की गिरफ्तारी शेष है। शुक्रवार को पुलिस की घेराबंदी के बावजूद दो आरोपियों नागेंद्र राजभर एवं गोविंद राजभर ने सरेंडर कर दिया। न्यायालय ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि एक अन्य आरोपी के तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। उधर, भरथरा एवं घमहापुर में अभी भी घटना को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों गांव में फोर्स तैनात है। वहीं तहसील प्रशासन की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.