पुलिस को चकमा देकर दो आरोपियों का कोर्ट में सरेंडर, जेल भेजे गए
संतकबीरनगर, जून 30 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बघौली चौराहे के पास 12 दिन पूर्व हुई सुभाष चंद्र की गैर इरादतन हत्या के मामले में नामजद दो आरोपियों ने पुलिस को चकमा देते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। मामले में अब भी तीन आरोपी फरार हैं। वहीं, दो अज्ञात आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस की जांच पर सवाल उठ रहे हैं। यह भी पढ़ें- हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं निष्पक्ष विवेचना की मांग हत्या का मामला कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अनई गांव निवासी सुभाष चंद्र 18 जून को बघौली चौराहे के पास पैदल जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.