भागलपुर, दिसम्बर 24 -- गोराडीह थाना क्षेत्र के मुरहन गांव से गिरफ्तार वारंटी मिथुन कुमार मंगलवार को थाना से फरार हो गया। इसके बाद थाना में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने फिर से उसे खदेड़ कर दोबारा पकड़ लिया। आरोपी मिथुन कुमार पर कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट था। जिसके बाद उसे सोमवार की देर रात गिरफ्तार किया गया, लेकिन मंगलवार को उसे खाना खाने के लिए हाजत से निकाला गया। इसी दौरान पुलिस को चकमा देकर वह थाना से फरार हो गया। जब पुलिस को इस बात की भनक लगी तो उसका पीछा कर सरैया बहियार में दबोच लिया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वह पकड़ाया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी खाना खाने के बहाने चकमा देकर थाना से फरार हो गया था। जिसके बाद उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.