पुलिस को चकमा देकर ओपी से भागा, गिरफ्तार
रांची, मई 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के पुंदाग ओपी से फरार स्कूटी चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मो मोसिर अंसारी रतन टॉकिज कोनका रोड का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर में पुंदाग ओपी के सामने पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस को देखकर आरोपी स्कूटी लेकर भागने लगा। जिसके पुलिस की टीम ने खदेड़कर पकड़ लिया और उसे पुंदाग ओपी में रखा गया। एक पुलिसकर्मी आरोपी की निगरानी में था। पुलिस अन्य आरोपी को तलाशने के लिए निकल गई। इसी दौरान आरोपी मोसिर अंसारी पुलिस को चकमा देकर ओपी से फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुंदाग ओपी प्रभारी संजीव कुमार उसकी तलाश में जुट गए। शनिवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.