पुलिस को गच्चा देकर जंतर-मंतर पहुंच गए भाकियू नेता
बागपत, जुलाई 24 -- बागपत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का प्रतिनिधिमंडल पुलिस को गच्चा देकर गुरुवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन में शामिल हुआ। संगठन के दिल्ली-एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा के नेतृत्व में रवाना हुए लोगों ने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर हो रहा है। सरकार की तानाशाही के कारण छात्रों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से अपना रवैया सुधारने और छात्रों से बातचीत कर समस्या का समाधान करने की मांग की। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कराने की अपील की। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस दिनभर अलर्ट मोड पर रही और जनपद के बार्डर वाली पुलिस चौकियों पर चेकिंग अभियान चलाती रही। यह भी पढ़ें- शिक्षामंत्री का फूंका गया पुतला यह भी पढ़ें- दिल्ली के आंदोलन में शामिल हुए गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.