भदोही, मई 5 -- भदोही, संवाददाता। सुरियावां के भटेवरा गांव निवासी ओमकार की मौत गत माह दो अप्रैल को हुई थी। मृतक की मां रीना देवी के प्रार्थना पत्र पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, ज्ञानपुर ने सुरियावां पुलिस को मुकदमा दर्ज करते हुए जांच का आदेश दिया है। रीना देवी पत्नी संजय उर्फ सुरेश कुमार निवासी मझवां, कछवां, मिर्जापुर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। उनके अधिवक्ता विनोद कुमार सोनकर ने बताया कि महिला की पहली शादी सुरियावां थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव निवासी कंहैयालाल के साथ हुई थी। शादी के पांच साल बाद उनको बेटा पैदा हुआ था। पहले पति की मौत के बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली थी, लेकिन भटेवरा जाकर बेटे के देख-रेख की जिम्मेदारी भी निभाती थी। एकतन्हा वारिश होने के कारण जमीन एवं जायजाद को लेकर उनके बेटे को लगातार धमकियां मिलती थीं। इस बीच, गत ...