चंदौली, मार्च 21 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। नगर पालिका की लापरवाही के चलते शहर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। जीटीआर ब्रिज के पास स्थित पुलिस कॉलोनी में खुलेआम कूड़ा जलाए जाने से आसपास के नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को कूड़े को जला दिया गया था जिससे आसपास के लोग और राहगीर धुएं और प्रदूषण से परेशान रहे। इससे क्षेत्र में उठने वाला धुआं न केवल वातावरण को प्रदूषित कर रहा है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डाल रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कूड़ा जलाने से निकलने वाला जहरीला धुआं घरों तक पहुंच रहा है। जिससे सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.