पुलिस कैप के साथ हथियारों का प्रदर्शन, वीडियो वायरल
मेरठ, जुलाई 17 -- चलती कार में धारदार हथियार और पिस्टल लहराने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। लालकुर्ती थाना वीडियो की जांच के आधार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चाकू बरामद करते हुए वीडियो में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गुरुवार को 16 सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो में चलती कार में पांच युवक खुलेआम चाकू, पिस्टल का प्रदर्शन करते दिखाई दिए। कार के डैशबोर्ड पर पुलिस की कैप भी रखी नजर आई। लालकुर्ती थाना पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रही कार के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान चालक की पहचान रितिम अधिकारी पुत्र बसंत सिंह अधिकारी, निवासी आर-6 टाइप-3 पुलिस लाइन के रूप में हुई। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.