पुलिस के 112 नम्बर सेवा को लेकर सोनुवा में फ्लैग मार्च
चक्रधरपुर, जून 10 -- सोनुवा। सोनुवा पुलिस ने पुलिस के 112 नंबर सेवा को लेकर लोगों में जागरुकता को लेकर मंगलवार शाम को सोनुवा बाजार व आसपास क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान ग्रामीणों को आपलकालिन सेवा में पुलिस सहायता जैसे अपराधिक घटना की जानकारी, महिला सुरक्षा, आग लगने, दुर्घटना होने जैसे स्थिति में 112 नम्बर डायल कर सेवा प्राप्त करने को लेकर जागरूक किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सोनुवा थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा ने किया। मौके पर एसआई इंद्रदेव रजक, एसआई सिंघेश्वर यादव समेत काफी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.