पुलिस के हत्थे चढ़ा लूट का आरोपित, हुआ चालान
कानपुर, जून 22 -- कानपुर देहात, संवाददाता। सिकंदरा में गत 16 जून की रात में कार सवारों द्वारा डेरापुर के एक युवक को लूटने व उसका मोबाइल छीनकर यूपीआई नंबर लेकर 73 सौ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराने के मामले में फरार चल रहा एक शातिर रविवार को बुधैली मोड़ के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से 1950 रुपये बरामद कर लिए। उसका चालान करने के साथ ही पुलिस ने उसके तीन अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी शुरू की है। सिकंदरा में 16 जून की रात में कार सवार चार बदमाशों ने डेरापुर कस्बे के प्रताप नगर मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद तालिब पुत्र मोहम्मद अतीक के साथ जमकर मारपीट करने के साथ उसकी जेब से तीन हजार रुपये व उसका मोबाइल छीन लिया था। इसके बाद उसके मोबाइल से यूपीआई नंबर लेकर उसके खाते से 73 सौ रुपये भी ट्रांसफर कर लिए थे। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.