मुरादाबाद, अप्रैल 16 -- मझोला थाना पुलिस ने शातिर महिला तस्कर मरियम उर्फ भूरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पास से 1 किलो 119 ग्राम चरस बरामद किया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह एसएचओ रविंद्र कुमार को सूचना मिली कि एक महिला नशे का सामान लेकर गागन नदी के किनारे वाले रास्ते से हर्बल पार्क की ओर जा रही है। एसआई सतीश कुमार की टीम ने घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम सुबह करीब 9 बजे गागन नदी से हर्बल पार्क की ओर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर आरोपी महिला को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास स्थित थैले से 1 किलो 119 ग्राम चरस बरामद किया। आरोपी महिला की पहचान गागन वाली मैनाठेर मदीना मस्जिद के पास रहने वाली मरियम उर्फ भूरी के रूप में हुई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी मरियम उर्फ भूरी के खिलाफ एनडीपीएस एक्...