बरेली, जून 19 -- Bareilly News: यूपी के बरेली में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 हजार के इनामी बर्खास्त सिपाही, पत्नी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। बर्खास्त सिपाही पर पीड़ित को फर्जी मुकदमे में फंसाने और तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप था। सुरकेश शर्मा के साथ उसकी पत्नी कृतिका शर्मा और साथी ओमवीर को भी पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमों का गठन किया है। जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भमोरा थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी अंकुर मिश्रा उर्फ प्रभात मिश्रा ने गुरुवार को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने स...