पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर, स्मैक और चरस बरामद
मुरादाबाद, जून 20 -- कटघर थाना पुलिस ने डबल फाटक निवासी अर्जुन सैनी को नशे के सामान की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसएचओ कटघर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम दस सराय चौकी प्रभारी सुनील राठी की टीम ने आरोपी को भोलानाथ कालोनी गेट के पास खंडहर से गिरफ्तार किया। वह किसी को स्मैक और चरस बेचने वहां पहुंचा था। तलाशी लेने पर उसके पास से सात ग्राम स्मैक और 155 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी अर्जुन सैनी खुद भी नशा करता है और लोगों के पास इसकी सप्लाई भी करता है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी अर्जुन सैनी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर, स्मैक और चरस बरामद यह भी पढ़ें- किशनगंज : थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 157 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.