पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर, भारी मात्रा में चरस बरामद
मुरादाबाद, अगस्त 14 -- कटघर थाना पुलिस ने पाकबड़ा के गांव यूसुफपुर नगलिया निवासी शाहनवाज उर्फ शानू को नशे के सामान की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसएचओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार देर रात दस सराय चौकी प्रभारी सुनील राठी की टीम ने सीतापुर से नेता कालोनी की ओर जान वाले रास्ते पर नाले की पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 130 ग्राम चरस बरामद किया गया। एसएचओ ने बताया कि इससे पहले आरोपी शाहनवाज उर्फ शानू गोशकी करता था। दो बार गोकशी और जानलेवा हमला समेत उसके खिलाफ पांच मुकदमें दर्ज है। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी पूर्व में कार्रवाई की जा चुकी है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.