पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरी-नकबजनी गिरोह का सरगना, जेल से छूटते ही रच रहा था नई वारदात की साजिश
बलरामपुर, अगस्त 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर पुलिस ने चोरी और नकबजनी की वारदातों को संगठित तरीके से अंजाम देने वाले एक कथित आपराधिक सिंडिकेट के सरगना को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली देहात पुलिस के मुताबिक, आरोपी जेल से रिहा होने के बाद दोबारा अपने साथियों को इकट्ठा कर चोरी की नई वारदात करने की तैयारी में जुटा था। उसके खिलाफ बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी और चोरी का माल बरामद होने से जुड़े कुल छह मुकदमे पहले से दर्ज हैं। सिंडिकेट बनाकर वारदात का आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा यह भी पढ़ें- चोरी-नकबजनी के सिंडिकेट पर पहली बार धारा 111 का शिकंजागिरफ्तारी की प्रक्रिया प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश कुमार तिवारी की तहरीर पर आठ अगस्त को कोतवाली देहात क्षेत्र के भीखपुर निवासी विकास पांडेय पुत्र ओमप्रकाश पांडेय और श्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.