देवरिया, अप्रैल 17 -- रुद्रपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पुलिस के सामने ही शुक्रवार को रामलक्षन चौराहे पर स्थित उप्र ग्रामीण बैंक की शाखा पर समूह की महिलाएं आपस में भिड़ गईं। जिसमें संघ की कोषाध्यक्ष का सिर फट गया। इस घटना के बाद बैंक में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हालांकि इसकी पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है। मामले में पुलिस ने पांच महिलाओं के खिलाफ मारपीट और बलबा का नामजद मुकदमा दर्ज किया है। जंगल पिपरा गांव की रहने वाली लक्ष्य प्रेरणा सम्पूर्ण स्तरीय संघ रामलक्षन की अध्यक्ष रंभा देवी हैं। पहले संघ की अध्यक्ष दुलारी देवी थीं। 29 अगस्त 2025 को संघ का चुनाव हुआ था। जिसमें रंभा देवी अध्यक्ष, सूरजपुर गांव की रहने वाली कान्ती देवी सचिव, छपौली गांव की रहने वाली गीता देवी को कोषाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.