एटा, अप्रैल 13 -- पुलिस के सामने ससुरालीजनों ने गोद में मां के हाथ से मासूम को छीन लिया। आरोप है कि पहले पिटाई भी की, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ। मामले में पीड़िता ने ससुरालीजनों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के गांव सरदलगढ़ निवासी सुशीला पुत्री पूरन सिंह ने थाना अवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि साल 2019 में धर्मेन्द्र निवासी मीसाखुर्द अवागढ़ के साथ हुई थी। ससुरालीजन दहेज की मांग करते थे। न देने पर उत्पीड़न करते थे। तीन बच्चें भी हैं। पंचायत के बाद मामला सुलझ गया था। आरोप है कि आठ अप्रैल को ससुरालीजनों ने फिर से दहेज की मांग की। नौ अप्रैल को भाई और उसके दोस्त के साथ फिर ससुराल पहुंचे और ससुरालीजनों को समझाया। आरोप है कि ससुरालीजनों ने भाई की पिटाई कर दी।पीड़िता की भी पिटाई की थी। मामले में वीडियो भी वायरल हुआ है।...