पुलिस के सामने युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जून 25 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गांव में शादी समारोह की तैयारियों के बीच मंगलवार की देर रात नशे में धुत एक युवक ने महिलाओं से अभद्रता करने का विरोध करने पर पुलिस के सामने ही युवक को पीट दिया। सिर पर लोहे के राड से हमला किया, जिससे सिर फूट गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।बेहड़ा गांव निवासी बृजेश निषाद के घर 27 जून को शादी है। इस समय पारंपरिक रस्मों और मांगलिक कार्यक्रमों का माहौल चल रहा है। जिसमें परिवार की महिलाएं, युवतियां और रिश्तेदार जुटे हुए थे। आरोप है कि मंगलवार रात करीब 11 बजे पड़ोसी गांव सरोजबड़ेर निवासी आशीष निषाद नशे की हालत में वहां पहुंच गया और महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। परिजनों ने विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। स्थिति बिगड़ती दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.