प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 2 -- हीरागंज। महेशगंज थाने के दरोगा विजेन्द्र यादव ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 31 मार्च को वह वाहन चेकिंग के लिए हीरागंज बाजार में पुलिस टीम के साथ थे। तभी खबर मिली की ग्राम जगतपुर ऐंधा में दो पक्ष में विवाद और मारपीट हो रही है। जब वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो प्रथम पक्ष खंभे पर लगी केबल टूटने को लेकर विवाद गाली-गलौज मारपीट करते हुए जानलेवा धमकी दी। मारपीट के घायलों को सीएचसी भेजा गया। दरोगा की तहरीर पुलिस ने एक पक्ष से संगीता देवी पत्नी राम मिलन, कल्पना पुत्री राम किशोर, शिव कुमार पटेल, बसंती देवी पत्नी जगदीश पटेल, राम मिलन तथा दूसरे पक्ष से संजय पटेल उसकी पत्नी प्रिया पटेल, राम सजीवन पटेल, बिटान पटेल पत्नी मनोज पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.