नई दिल्ली, जुलाई 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार रात भीड़ ने पुलिस सामने ही एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। सैलून में काम करने वाले युवक को पहले भीड़ ने दुकान से बाहर खींचा फिर जमकर पीटा। इस दौरान दो पुलिसकर्मी उसे बचाने पहुंचे तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों के सामने ही युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने हत्या और दंगा भड़काने की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय इरफान के तौर पर हुई है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में मर्डर! युव को भीड़ ने चाकुओं से गोदकर मार डाला; बचाने गए 2 पुलिस वाले भी घायलपुलिस...