पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, चंदवार में मारपीट के बाद 10 नामजद
संभल, मई 9 -- थाना क्षेत्र के गांव चंदवार में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ते रहे। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा, जिसके बाद बल प्रयोग कर मामला शांत कराया गया। मामले में कांस्टेबल दीपक भाटी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल दस लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज रिपोर्ट में ऋषिपाल, चिंतन, योगेंद्र, नागेंद्र और रामवीर समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है।बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। दोनों ओर से जमकर हंगामा हुआ, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लोग शांत होने के बजाय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.