हरदोई, मार्च 26 -- हरपालपुर, संवाददाता। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटामुडिया में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम के सामने ही दोनों पक्ष उग्र हो गए। एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर जान से मारने की धमकी देने लगे। उप-निरीक्षक शिवकुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन से अधिक नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। तहरीर के अनुसार प्रथम पक्ष से सत्यप्रकाश व अन्य और द्वितीय पक्ष से राजेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह उर्फ बबलू व उनके साथियों के बीच विवाद हो रहा था। पुलिस टीम ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पुलिस की मौजूदगी में ही गाली गलौज समेत मारपीट करने लगे और कानून हाथ में ले लिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.