पुलिस के सामने की मारपीट, छह पर एफआईआर
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 31 -- कुंडा, संवाददाता। नगर पंचायत कुंडा के तिलौरी इनारा मोहल्ले में आपसी विवाद में दो पक्षों में गाली-गलौच, मारपीट और जानलेवा धमकी दी जा रही थी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उसके सामने भी लोग मारपीट करते रहे। इस पर दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली के दरोगा राजकुमार ने पुलिस को तहरीर दी। 30 मई को करीब 10 बजे खबर मिली को तिलौरी इनारा मोहल्ले में कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो एक पक्ष से नन्दलाल और दूसरे पक्ष से चन्द्रकली पत्नी लल्लू के बीच गाली-गलौच, मारपीट हो रही थी। दोनों पक्ष लाठी-डंडे लिए एक दूसरे को मारने-पीटने और जान से मारने की धमकी देने पर आमादा रहे। पुलिस के मना करने पर भी लोग नहीं मान रहे थे। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष के लोग घायल हुए। दरोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.