रायबरेली, अप्रैल 24 -- हरचंदपुर,संवाददाता। परवान चढ़ रहे प्यार में बाधक बने पिता और पुत्री के बीच गुरूवार को किसी बात को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ गया। प्रेम दीवानी बेटी की राह में रोड़ा बने अधेड़ व्यक्ति ने पुलिस की मौजूदगी में संदिग्ध रूप से नाटकीय अंदाज में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इस पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस की तत्परता से अधेड़ की जान बची। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किए गए अधेड़ इलाज कराने नहीं गया। मामला पुलिस की चौखट पर पहुंचा है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अधेड़ व्यक्ति ने काफी समय पहले अपनी लगभग 24 वर्षीय पुत्री के विवाह का रिश्ता क्षेत्र के एक गांव में स्वजातीय युवक के तय किया था। कुछ समय पूर्व किसी बात पर अनबन हो जाने के कारण पिता ने बेटी का वैवाहिक रिश्ता तोड़ दिया। इस बीच युवक और युवती के दिलों में प्यार का बीज अंकुर...