अररिया, मई 11 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुआड़ी पुलिस ने रविवार की रात कांड संख्या 34 / 26 के प्राथमिक आरोपी को गरैया से गिरफ्तार किया है। थानेदार राजू कुमार ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व पुलिस बल के साथ धक्का मुक्की करते हुए पकड़ाये गए व्यक्ति को जबरन छुड़ाकर भगा देने के प्राथमिकी आरोपी मोहम्मद कोमीम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अन्य नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने का आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...