अररिया, अप्रैल 30 -- जोकीहाट, (एस)। महलगांव थाना पुलिस ने प्रखंड के चौकता पंचायत के पूर्व मुखिया मोअज्जम अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह जानकारी देते हुए महलगांव थाना के थानेदार ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मोअज्जम अंसारी को पुलिस के काम में बाधा डालने के साथ साथ पुलिस अधिकारी को धमकाने व दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। थानेदार ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को कानून के खिलाफ काम करने का अधिकार नहीं है। पूर्व मुखिया ने सअनि गोविंद यादव को मोबाइल पर धमकी देते हुए कहा कि उनके पंचायत में कोई भी पुलिस कार्रवाई उनकी इजाजत के बिना नहीं हो सकता। यही ही नहीं पुलिस अधिकारी गोविंद यादव के साथ उन्होंने धक्कामुक्की भी करने का आरोप लगाया है। गोविंद यादव के लिखित आवेदन पर पूर्व मुखिया के खिलाफ महलगांव थाना में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.