लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- गोला गोकर्णनाथ। शहर की मोहम्मदी रोड पर बुधवार को कब्जा विवाद के चलते हंगामा मच गया। सिविल कोर्ट के आदेश के तहत पुलिस बल के साथ अमीन पवन कुमार अग्रवाल ने सदानंद के कब्जे वाला मकान खाली करा कर मुन्नालाल को सुपुर्द किया। बताया गया कि चौराहे के पास मोहम्मदी रोड पर स्थित यह मकान लंबे समय से मुन्नालाल और सदानंद के बीच कब्जेदारी को लेकर विवाद का केंद्र बना हुआ था और मामला कोर्ट में विचाराधीन था। अमीन पवन कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह मकान मूल रूप से मुन्नालाल का था, जिसे सदानंद ने किराये पर लिया था, लेकिन मकान खाली नहीं किया। सिविल कोर्ट के आदेश के अनुसार मकान मुन्नालाल के हक में आया, इसलिए खाली कराया गया। वहीं सदानंद के बेटे त्रिगुण का कहना है कि उनके पिता ने इस मकान का तिहाई हिस्सा खरीदा था, जिसे छोड़ा नहीं जा रहा। उनका य...