पुलिस के सहयोग से रोका गया बाल विवाह
पीलीभीत, जून 25 -- पीलीभीत। चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस विभाग की सजगता की वजह से एक और नाबालिग बालिका का बाल विवाह रोक दिया गया। गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में बाल विवाह होने की शिकायत एक व्यक्ति ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दी थी। शिकायत मिलने के बाद तत्काल हस्तक्षेप करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी के निर्देश पर चाइल्ड लाइन के परियोजना समन्वयक निर्वान सिंह एवं एसजेपीयू के प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह ने मय थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की, तो बालिका के माता-पिता ने बताया कि उनकी पुत्री का विवाह 08 जुलाई को होना प्रस्तावित है। यह भी पढ़ें- दो नाबालिग को बालिका वधू बनने से बचाया टीम ने पाया कि बालिका की सगाई की तैयारी चल रही थी। बालिका की सगाई आज ही होनी थी, जिसे टीम ने समय रहते रुकवा दिया गया। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.