पुलिस के विशेष अभियान में 100 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
किशनगंज, जुलाई 23 -- किशनगंज। संवाददाता जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से किशनगंज पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक हरि मोहन शुक्ला के निर्देश पर 13 से 19 जुलाई तक चलाए गए साप्ताहिक अभियान में पुलिस ने अपराधियों, मादक पदार्थ व शराब तस्करों, पशु तस्करों तथा वाहन चोरों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करते हुए 100 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए 5 लाख 47 हजार 500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।मंगलवार को किशनगंज पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अभियान के दौरान गृहभेदन के पांच तथा मंदिर चोरी के दो मामलों का सफल उद्भेदन किया गया। कार्रवाई में 501 ग्राम स्मैक, ब्राउन शुगर एवं हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.