मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यालय के निर्देश पर एक से 30 अप्रैल तक अपहरण के मामलों में कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के दौरान भी जिले में अपहरण की धाराओं में 68 केस दर्ज कराए गए, इसमें 30 अपहृतों का सुराग पुलिस नहीं ढूंढ पाई है। अपहृतों में 90 प्रतिशत मामले में किशोरियों और युवतियों से जुड़े हैं। जबकि, पुलिस ने इस अभियान के दौरान अपहरण के नए व पुराने 150 मामले निष्पादित कराए। इसमें बरामद अपहृतों का कोर्ट में बयान के बाद परिजनों को सौंपा गया है。

लापता बच्चों के मामले सदर थाना के डुमरी प्रोफेसर कॉलोनी निवासी मुकेश ठाकुर और उसकी पत्नी पूनम देवी शनिवार को एसएसपी कार्यालय में लापता बेटी का सुराग नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे। मुकेश ठाकुर ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी बीते 19 अप्रैल को सामान...