पुलिस के लिए सिरदर्द बना घर से गायब नवजात, डॉग स्क्वॉयड से तकनीकी जांच तक फेल
पाकुड़, सितम्बर 24 -- पाकुड़। जिस मां ने अपने बच्चे को नौ महीने तक गर्भ में रखा, जन्म के बाद जिसकी हर सांस को अपनी धड़कनों से महसूस किया, आज उसी मां की गोद सूनी है। आंखें दरवाजे पर टिकी हैं और कान हर आहट पर चौंक जाते हैं। उसे अब भी उम्मीद है कि उसका पांच दिन का लाल किसी दिन वापस उसकी गोद में आ जाएगा। लेकिन समय बीतता जा रहा है और नवजात का कोई सुराग नहीं मिल रहा। नगर थाना क्षेत्र के महुआडांगा स्थित एक घर से 25 जुलाई को पांच दिन का नवजात रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए डॉग स्क्वॉयड से लेकर तकनीकी जांच तक का सहारा लिया, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। मामले की जांच में जुटे पुलिस विभाग के लिए यह गुमशुदगी अब बड़ी चुनौती बन गई है।
नवजात की तलाश नवजात की तलाश में पुलिस ने कई स्तरों पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.