सीतामढ़ी, फरवरी 21 -- पटना। दीघा पुलिस ने गुरुवार की देर रात जेपी सेतु के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 18.5 लाख बरामद किया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और राशि के स्रोत के बाबत छानबीन के लिए आयकर विभाग को सूचना दी गई। कार के चालक और उसमें बैठे कथित गल्ला कारोबारी से कई घंटे तक पूछताछ की गई। कारोबारी ने बताया कि सीतामढ़ी से पैसा लेकर पटना के मंडी में भुगतान करने जा रहा था। हालांकि पैसे की निकासी किस बैंक से की गई है, इसका संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। दीघा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात 12.30 बजे जेपी सेतु स्थित टीओपी के पास से एक संदिग्ध कार गुजरते दिखी। रुकवाने की कोशिश पर कार चालक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर दीघा- कुर्जी रोड में कार को पकड़ा। उसमें चालक के अलावा एक और व्यक्ति था। उसने अपना नाम पंकज कुमार (सीतामढ़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.