मिर्जापुर, मार्च 3 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के संतनगर, दीपनगर बाजार में पुलिस के फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अगुवाई में दिनभर होलिका स्थल के आसपास सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही होलिका दहन के दौरान असामाजिकतत्वों को गड़बड़ी फैलाने पर कड़ी कार्रवाई करने का लोगों को भरोसा दिलाया। संतनगर और दीपनगर आदि बाजारों में शांति-व्यवस्था के लिए पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है। इसके पहले पीस कमेटी की बैठक में सभी वर्गों को शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की हिदायत दी गई थी। साथ ही उपद्रवियों को चिह्नित कर सूचना देने का निर्देश दिया गया था। जिससे सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जा सके। थानाध्यक्ष संतनगर राजेश कुमार, एसआई सुशील कुमार ने थाना का नंबर सार्वजनिक कर ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.