देवघर, अप्रैल 17 -- थाना क्षेत्र में बढ़ रहे साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस के वरीय अधिकारी ने सघन जांच का आदेश दिया है। पाथरोल थाना क्षेत्र में 336 ऐसे साइबर ठग को चिन्हित किया गया है, जो साइबर ठगी के मामले में जेल जा चुका है। साइबर अपराधी मोबाईल एप के माध्यम से फर्जी बैंक कर्मी और लोन के लिए लोगों के झांसे में लेकर बैंक डिटेल प्राप्त कर बैंक एकाउंट से रूपए उड़ा ले रहे हैं। जिन लोगों के पास रहने खाने के लिए मजदूरी ही एकमात्र साधन था, ऐसे लोग कार, बाइक, पक्का मकान टाइल्स के साथ रातों रात बना ले रहे थे। अब ऐसे अपराधियों पर पुलिस की जांच होगी। आकूत सम्पत्ति जमा करने वाले साइबर अपराधी का पूरा ब्योरा पुलिस पता लगाएगी। पाथरोल थाना क्षेत्र के लेड़वा, गोनेया, लखीबाज़ार, रूपबाद, बिल्ली, कपसा, गोविंदपुर, कुर्मीडीह, बुडिकुरा, धोबाना, कसेय...