बरेली, दिसम्बर 15 -- दूसरे जनपद से आकर वारदात करने वाले अपराधियों के स्थानीय मददगार पुलिस के रडार पर हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश के निर्देश पर इनके सत्यापन के लिए एक महीने का अभियान शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य फर्जी जमानत लेने वालों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करना है। बता दें कि कई बार यह सामने आता है कि एक ही व्यक्ति एक ही संपत्ति पर नियमों का उल्लंघन कर कई अपराधियों की जमानत करा लेता है। ऐसे लोगों को पेशेवर जमानती माना जाता है, जो रुपयों के लालच में आकर ऐसा करते हैं। लूट, डकैती, हत्या, छिनैती, अपहरण जैसी वारदातों में शामिल दूसरे जनपद के अपराधियों की जमानत में कई बार इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। इसको देखते हुए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने पूरे प्रदेश में अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में एसएसपी अनुराग आर्य न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.