पुलिस के भय से बड़गांव गांव के हर घर से पुरुष गायब
चतरा, अगस्त 7 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। बड़गांव घटना का 96 घंटे से अधिक का समय गुजर गया। दलित बेटी के साथ दुष्कर्म और इस घटना के आक्रोश में 150 से अधिक ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा ने बड़गांव पंचायत को पुरी तरह झकझोर दिया है। खेती-बाड़ी के दिन किसान खेतों के बजाय शहरों में मोबाइल बंद कर भागे फिर रहे हैं। यह पंचायत पुरी तरह कृषि प्रधान है। घटना के बाद जिनके आंगन में खेती बाड़ी करने की ललक होनी चाहिए वहां पुलिस का खौफ और गुस्सा पसरा हुआ है। लगभग सभी घरों के पुरुष अपने घर से गायब है। घर की मोर्चा सिर्फ महिलाये संभाल रही हैं। बड़गांव पंचायत से अबतक दो पंचायत के चुनाव में भाजपा नेता विजय चौबे और उनकी पत्नी मुखिया बनने में सफल रही। अनूसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष किसुन दास जब भाजपाइयों के प्रतिनिधि मंडल के साथ शुक्रवार को घटना स्थल पर पहुंचे तो बड़ी संख्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.