बरेली, जनवरी 29 -- शाही, संवाददाता। गुरुवार को जेई रामदेव वर्मा की तहरीर पर पोल तोड़कर भागने वाले अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार बैसला ने बताया जेई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में पुलिस बैरियर तोड़ने संबंधी धाराएं बढ़ाई जाएंगी और चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बुधवार शाम धनेटा शीशगढ़ रोड पर ट्रक चालक ने मकड़ी खोय के पास हाईटेंशन लाइन का पोल तोड़ दिया था। जेई की सूचना पर पोल तोड़ने के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस नें मिर्जापुर पुर चौराहे व दुनका चौकी पर बैरियर लगाकर रोकने का प्रयास किया। ट्रक चालक ने मिर्जापुर और दुनका चौकी पर लगे बैरियरों को तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक ड्राइबर की गति एवं मनसा को भांपते हुए सड़क से भाग कर खुद को बचाया और नाकेबंदी कर सहोड़ा के पास पकड़ लिया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.