पुलिस के प्रयासों से बिकने से बचीं किशोरियां
लखनऊ, मई 18 -- मोहनलालगंज पुलिस की सक्रियता से दो किशोरियां बिकने से बच गईं। रिश्तेदार बहला फुसलाकर दोनों को राजस्थान ले गई थी। परिजनों की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी और उनकी टीम ने आरोपी महिलाओं के घर दबिश देनी शुरू की तो दोनों किशोरियों को रविवार को उनके घर के पास छोड़ कर फरार हो गईं। पुलिस किशोरियों का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही आरोपी रिश्तेदारों को तलाश में दबिश दे रही है। मोहनलालगंज के गनियार में 16 व 12 वर्षीय दो किशोरियों की मां की मृत्यु हो चुकी है। दोनों अपनी नानी के पास रहती हैं। उनकी रिश्तेदार रायबरेली में रहती हैं। रिश्तेदार युवतियां मंगलवार को दोनों किशोरियों को अपने साथ लेकर चली गईं। नानी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपी युवतियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर सीसी कैमरों की रिकार्डिंग खंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.