फतेहपुर, अप्रैल 16 -- फतेहपुर । औंग थाना क्षेत्र से करीब दो लाख की टप्पेबाजी कर भागा शातिर दस दिनों से कस्बे में रह रहा था। सूचना पर बुधवार को औंग पुलिस जोनिहा कस्बे पहुंची तो टप्पेबाज पुलिस देख कर मौके से भाग गया। वह कस्बे के एक डीजे संचालक के यहां शातिर करीब दस दिनों से किराए पर रह रहा था। शातिर के साथ एक बच्ची भी थी।गोधरौली गांव में जिस घर में किराए में रहता था। वहां से दो लाख की टप्पेबाजी की थी। इसके बाद जोनिहा कस्बे में रहने लगा था। पुलिस के आने की भनक लगते ही शातिर अपनी कार और मासूम बच्ची को छोड़कर भाग निकला। यह भी पढ़ें- बिहार के ढाबे पर सेक्स रैकेट और गंदा वीडियो बनाने का खेल, लड़कियों को मिलते हैं 500 रुपये; रेड में कई खुलासे पुलिस मामले की जांच करते हुए बच्ची की पहचान कराने का प्रयास कर रही। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि...