पुलिस के पहरे में शांतिपूर्ण मनी ईद
नई दिल्ली, मार्च 21 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तम नगर में तरुण हत्याकांड के बाद शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों ने ईद-उल-फितर का त्यौहर शांतिपूर्वक मनाया। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती रही। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें स्थानीय लोग पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों पर फूल बरसाते नजर आए। तरुण हत्याकांड के बाद से इलाके में फैले तनाव का असर सीधे तौर पर त्योहार की रौनक पर पड़ा। जहां हर साल ईद पर बाजारों में भीड़ और चहल-पहल रहती थी, इस बार वहां सन्नाटा और सतर्कता का माहौल देखने को मिला। स्थानीय व्यापारियों की माने तो इस बार बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई। दुकानदारों का कहना है कि लोग सिर्फ जरूरी सामान खरीदने के लिए ही बाजार पहुंचे। त्योहार जैसी खरीदारी लगभग न क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.