पुलिस के पहरे में रहा लांस नायक, छोटा भाई बारात लेकर हुआ रवाना
बागपत, जून 29 -- बिनौली। शाहपुर बाणगंगा गांव में सोमवार को लांस नायक पूरे दिन पुलिस के पहरे में रहा। इसके चलते उसके दूसरी शादी रचाने के अरमानों पर पानी फिर गया। वहीं, बड़े भाई की जगह छोटे भाई को शादी के लिए मनाया गया। दुल्हन पक्ष से भी इस संबंध में बातचीत की गई। दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद लांस नायक का छोटा भाई बारात लेकर हरियाणा के लिए रवाना हो गया। क्षेत्र के शाहपुर बाणगंगा गांव में रविवार को दूसरी शादी करने जा रहे सेना के लांस नायक की सगाई पर उसकी पहली पत्नी ससुराल पहुंच गई थी। उसने पुलिस को तलाक का केस न्यायालय में चलने के कागजात दिखाए। इसके बाद पुलिस ने शादी रुकवा दी थी। वहीं लांस नायक से न्यायालय के आदेश जारी होने तक दूसरी शादी न करने की बात लिखवाकर ली थी。 यह भी पढ़ें- दूसरी शादी रचा रहा था सेना का लांसनायक; बारात निकलने से पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.