देवरिया, नवम्बर 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की आधी रात को पुलिस की गोलियां तड़तड़ा उठी। सदर कोतवाली के सकरापार के समीप से कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में असलहा तस्कर पप्पू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। असलहा तस्कर पप्पू के पैर में गोली लगने के बाद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। आधी रात को पुलिस अधिकारियों ने मेडिकल कालेज पहुंच जानकारी ली। आधी रात को कोतवाली पुलिस गस्त पर थी। इस बीच पुलिस को मुखबिर ने सूचना दिया कि एक असलहा तस्कर बाइक से सकरापार के समीप पहुंच रहा है, सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम के पहुंचते ही बाइक सवार बदमाश पुलिस टीम पर ही फायर झोंक दिया। पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई। जिसमें बदमाश को पैर में गोली लग गई और वह मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.