बगहा, जून 1 -- बेतिया,एक संवाददाता। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में फरार व वांछित अपराधियों के खिलाफ महाकुर्की अभियान रविवार को चलाया गया। अभियान के तहत हत्या, डकैती, अपहरण, आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी समेत अन्य गंभीर मामलों में फरार अपराधियों के ठिकानों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। पुलिस के मीडिया सेल प्रभारी विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि वैसे अपराधी, जिनके विरुद्ध न्यायालय से कुर्की के आदेश निर्गत हुए थे।जो अब तक आत्मसमर्पण नहीं कर सके हैं। उनके घरों एवं अन्य संपत्तियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। अभियान का उद्देश्य फरार अपराधियों पर दबाव बनाना है।जिन्हे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने के लिए बाध्य करना है।जिसे यह भी पढ़ें- छापेमारी में आरोपी समेत तीन गिरफ्तार जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।उन्होंने बताया कि...