पूर्णिया, फरवरी 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पुलिस के तमाम दावों के बीच साल के शुरूआती महीने में जिले में आपराधिक ग्राफ बढ़ गया है। महीने भर जिले में रेप, गैंगरेप एवं हत्या जैसी वारदातों से दहलता रहा और पुलिस छोटी- मोटी उपलब्धियों पर इतराती रही है। चार दिन पहले शहर के नेवालाल चौक के समीप दिन दहाड़े हत्या की घटित वारदात ने तो पूर्णिया पुलिस की जबरदस्त भद्द पिटकर रख दी है। बताया जा रहा है कि हत्या के तीन दिन पूर्व से उस इलाके में आरोपियों एवं व्यवसायी के समर्थक के बीच विवाद गहरा रहा था और पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई। घटना के दिन अपराधियों ने व्यवसायी सूरज बिहारी पर गोलियां बरसाईं ओर आराम से वहां से निकल गए। अपराधियों के आराम से भागने की घटना ने यह साफ कर दिया है कि सड़कों पर संदिग्धों की जांच महज फोटोबाजी तक सिमट कर रह गई है। शहर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.