देवघर, सितम्बर 24 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। बसुवाडीह आम बागान के समीप महिला से मारपीट कर छीनी गयी मोबाइल पुलिस के दबाव में आरोपी ने जमा कर दिया। जसीडीह थाना पुलिस ने मोबाइल बरामद करने के बाद उसकी जांच-पड़ताल की और पीड़िता सिनानी मरांडी को सौंप दिया। घटना 20 सितंबर की बताई जा रही है। मामले में पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मानगो में मोबाइल छिनतई का आरोपी गिरफ्तार, फोन व बाइक बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...