बिहारशरीफ, मार्च 7 -- सोराडीह गांव में महिला पर किया था हमला, पुलिस पहुंची तो भागा हरनौत, निज संवाददाता। तेलमर थाना क्षेत्र के सोराडीह गांव में शुक्रवार की शाम युवक ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। इस चक्कर में गिरने से उसका सिर फूट गया। जख्मी सुधांजय उर्फ बुधन का इलाज अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला घर के दरवाजे पर बैठी थी। तभी आरोपित देसी कट्टा लहराते हुए पहुंचा और गाली देने लगा। मना करने पर महिला के साथ मारपीट की। पति व पुत्र बचाव के लिए आये तो उनके साथ भी मारपीट की। इसी बीच पुलिस की गश्ती गाड़ी को आता देखकर वह घबरा गया। हथियार फेंककर संकरी गलियों को फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया। थोड़ी देर बाद पता चला कि वह गांव के एक खेत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.