प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। 17 दिन तक पुलिस पूछताछ में गुमराह करता रहा नाबालिग हत्यारोपी आखिरकार अपनी मां के आंसुओं के आगे टूट गया। मऊआइमा इलाके में प्रेमिका की हत्या के मामले में पुलिस का डंडा सच नहीं उगलवा सका, लेकिन मां के रोते हुए एक सवाल ने बेटे से पूरा राज कबूल करा दिया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर शारदा सहायक नहर किनारे झाड़ियों से किशोरी का कंकाल बरामद हुआ। यह दृश्य देखकर परिजन बेसुध हो गए। यह भी पढ़ें- प्रेमिका का गला घोंटा, चाकू से किए वार, फिर गड्ढे में फेंका शव, नाबालिग प्रेमी की खौफनाक करतूतलड़की का लापता होना सरायइनायत थानाक्षेत्र के एक ऑटो चालक की 17 वर्षीय बेटी 20 अप्रैल से लापता थी। वह नौवीं की छात्रा थी और बहरिया के एक नाबालिग लड़के से उसका प्रेम संबंध था। परिवार को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने रिश...